आजमगढ़: उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री रणजीत राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि सोमवार को जारी शासनादेश से प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक काफी आहत हैं। यह शासनादेश वित्तविहीन शिक्षकों के लिए छलावा है। सरकार ने 2012 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जायेगा। साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद वित्तविहीन शिक्षकों की आशाओं पर सरकार ने पानी फेरने का काम किया है। एक हजार मानदेय न जो सम्मानजनक है और न ही जिविकोपार्जन हेतु पर्याप्त है। साथ ही मानदेय से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बाहर किये जाने से भी शिक्षकों में काफी आक्रोश है। इसके लिए आगामी रणनीति हेतु प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 सितम्बर को आहुति की गई है। बैठक में उपस्थित हरिराम यादव, रणजीत राय, ईश्वरचन्द यादव, हरिलाल यादव, गुलाब यादव, अच्युदानन्द त्रिपाठी, महादेव यादव, रामप्यारे यादव, रामनयन त्यागी, सुनील सिंह, अनुराग यादव, राजनरायन सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, रामजतन यादव, रामसूरत यादव, रामजनम, दुखहरन चौबे, आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया।
Blogger Comment
Facebook Comment