सीओ व थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर शांत हुआ मामला ठेकमा/आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुडी गांव में मंगलवार को एक महिला की शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर नोकझोक हो गई जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था । इससे पहले की मामला आगे बढ़ता किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता से दोनो पक्षों को समझा बुझा कर मामले को रफा दफा कर दिया । उक्त स्थल पर पहुंचे सीओं लालगंज एसपी तोमर ने गांव के बुजुर्गो को बुलवाया और उनसे पूछा गया कि कब्रिस्तान व होलिका दहन की जमीन कहाँ से कहाँ तक की है। इस दौरान गांव के बुजुर्ग लोगो ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन थोड़ी दूर से है यहाँ से नही है। तब जाकर दोनो पक्षों में मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजदगी में शव को कब्रिस्तान की भूमि में दफनाया गया। इस के पूर्व दौरान दोनो पक्षों में जम कर बहस हो गयी थी । लेकिन सीओं एसपी तोमर व थानाध्यक्ष अनील प्रकाश सिंह ने दोनो पक्षों के लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शांति व्यवस्था की अपील किया। इस दौरान बरहद थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि शव दफनाने के लिए गड्ढा जो खोदा गया था वो गलती से दूसरी जगह हो गया था तभी दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया था । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षों को समझा बुझा दिया और शव को भी रजामंदी से दफना दिया गया क्षेत्र में कोई किसी प्रकार का तनाव नही है।
Blogger Comment
Facebook Comment