सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पर तैनात रहा भारी पुलिसबलआजमगढ़: जनपद में ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। मुसलमानों ने आज अपने प्यारे नबी इब्राहीम अलैहिस्सलाम तथा हजरत इस्माईल अलैह. की उस कुबार्नी का स्मरण करते हुये ईदुल अजहा का पर्व मनाया जो आज से हजारों वर्षों पूर्व कुबार्नी के रूप मे दोनों नबियों ने प्रस्तुत की थी। बदरका स्थित ईदगाह पर अपने पूर्व निधारित समय सुबह 8.30,दलालघाट स्थित मस्जिद पर 7.15 मिनट पर,जमातुल रशाद मस्जिद में 6.45,मोहल्ला सीताराम स्थित इमाबाड़ा में 9.00 बजे,सिधारी स्थित ईदगाह पर 7.30 बजे,डुगडुगवा ईदगाह पर 7.30 मिनट पर बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद खुतबा हुआ। खुतबा सुनने के बाद मुस्लिम बंधुआें ने एक दूसरे को बकरीद की गले मिलकर बधाई दी। वहीँ लालगंज में स्थित विभिन्न मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र मे जहां मुस्लिम बंधुओं ने आपस मे गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दीं वहीं इस पर्व पर हिंदू भाइयों ने भी मुसलमानों को गले लगाकर गंगा जमुनी तहजीब को पूरी तरह जीवन्तता प्रदान की। बैरीडीह, दौना कटौली, बसही, सलहरा, बनारपुर, जमीसीर देवगांव आदि ईदगाहों मे ईदुल अजहा की नमाजें प्रात: सात से आठ बजे के मध्य अदा की गयीं तत्पश्चात कुबार्नी दी गयी। इस अवसर पर जहां बच्चे जहाँ नये नये परिधानों मे प्रसन्नचित रहे वहीँ ईदी पाकर फूले नहीं समा रहे थे। वहीं बड़े बूढे आपस मे गले लगकर एक दूसरे को बधाई देने से नहीं चूक रहे थे। इस अवसर पर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैदी के साथ मौजूद था। इसी क्रम में सगड़ी में ईद उलजुहा पर्व धूम धाम से मनाया गया । पर्व को मनाने के लिये कई दिनों से तैयारिया जोरो से चल रही थी पर्व को सुबह नमाज अदा कर प्रेम से अपने अपने घरों पर त्यौहार को शांति से मनाया गया एक दूसरे को गले मिलकर बधाईया मिल कर देने का सिलसिला चलता रहा। ईद उलजुहा पर्व पर नगर पंचायत जीयनपुर व अजमतगढ द्वारा ईदगाहों पर स्वच्छता की गयी थी । जीयनपुर ईदगाह ,अजमतगढ ईदगाह, चौको ,बखालिस ईदगाह, चांदपट्टी ईदगाह पर आस पास के क्षेत्रो से भारी भीड़ नमाज अदा करने को उमड़ी । प्रशासन द्वारा विशेष सर्तकता बरती गयी उपजिलाधिकारी सीपी सरोज ने जगह जगह निरीक्षण किया। जीयनपुर कोतवाल राजेश प्रसाद यादव ,लाटघाट चौकी इंचार्ज ओम सिंह यादव , कोमल सिंह ,राजेन्द्र मिश्रा व रौनापार थाना प्रबनहारी जयचन्द आदि लोग सुरक्षा का जायजा लेते रहे। इसी क्रम में मुबारकपुर व आसपास क्षेत्रों में ईदुल अजहा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया तथा मुस्लिम समुदाय ने अल्लाह की राह में कुबार्नी की । मुबारकपुर नगर समेत आसपास क्षेत्रों की कुल 28 ईदगाहों व मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज पढ़ी गयी। जिसमे सबसे बड़ी ईदगाह हैदराबाद स्थित शाह के पंजे प्रात: 7 बजे नमाज सम्पन हुई। इसी तरह अलीनगर ईदगाह, पूरा दुल्हन ईदगाह, राजा मुबारक शाह जामा मस्जिद, अजीजुल मसजिद अरबी यूनिवर्सिटी, ईदगाह अहले हदीस, शिया ईदगाह पूरा दुल्हन, ईदगाह समोधी समेत अमिलों, नेवादा, आदि गांव में भी ईदुल अजहा की नमाज पढ़ी गयी। बदरका ईदगाह पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई,एसपी अजय कुमार साहनी,एसपी सिटी डा.विपीन ताड़ा,वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव,ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद,विधायक आलम बदी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,मुबाकरपुर के बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुडूडू जमाली,अब्दुल्ला अलाउद्दीन ,डा.उसमान गनी, सीओ सदर डा.केके सरोज, सीआें नगर शोहराब आलम, सिधारी थानाध्यक्ष रामनेरश यादव आदि लोगो मुस्लिम बंधुआें को गले मिलकर बधाई दी। मुहम्मदपुर क्षेत्र में बकरीद का पर्व हर्षौउल्लास के साथ मनाया गया लोगो ने ईदगाहो पर नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
Blogger Comment
Facebook Comment