मुबारकपुर / आजमगढ़: (जावेद हसन अंसारी) मुस्लिम बाहुल्य रेशम नगरी मुबारकपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईदुल- अज़हा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया और नमाज़ पढ़कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा कर छोटे बड़े जानवरों की अल्लाह की राह में कुर्बानी दी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुच कर लोगों को बधाई दी। मुबारकपुर नगर समेत आसपास क्षेत्रों की कुल 28 ईदगाहों व मस्जिदों में ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़ी गयी जिसमे सबसे बड़ी ईदगाह हैदराबाद स्थित शाह के पंजे प्रातः 7 बजे नमाज़ सम्पन हुई, इसी तरह अलीनगर ईदगाह, पूरा दुल्हन ईदगाह, राजा मुबारक शाह जामा मस्जिद, अज़ीज़ुल मसजिद अरबी यूनिवर्सिटी, ईदगाह अहले हदीस, शिया ईदगाह पूरा दुल्हन, ईदगाह समोधी, समेत अमिलों, नेवादा, रसुलपुर,सरैया, हुसैनाबाद, इब्राहिमपुर आदि गांव में भी ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़ी गयी और कुर्बानी अल्लाह की राह में की गयी । वहीं ईदुल अज़हा बकरीद पर्व पर जनपद के विभिन्न ईदगाहों पर स्थानीय विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली व सपा उम्मीदवार राज्य मंत्री रामदर्शन यादव सहित अन्य नेताओं ने पहुँच कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। सभी ने कहाकि अमन चैन और भाईचारे के साथ ही पर्व का आनंद है । वहीं पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी चौकन्ना रही और पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment