रानी की सराय : आजमगढ़ : रानी की सराय क़स्बा में मंगलवार की शाम पति के साथ घर से दवा लेने आई महिला की घर वापस जाते समय ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी लौटू प्रजापति जो सरायमीर नगरपंचायत में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुआ है। अपनी पत्नी धर्मा देवी (55) को मोपेड से लेकर थाने के पास एक दवा खाना से मंगलवार के शाम साढ़े 5 बजे घर वापस जा रहा था कि तभी आजमगढ की ओर से गैस सिलेण्डर लदी ट्रक जा रही थी और उसने पीछे से ही मोपेड में धक्का मार दिया। दुघर्टना के बाद मोपेड चला रहा पति दूर जा गिरा जबकि पत्नी धर्मा पहिए की नीचे आकर कुचल गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते चालक ट्रक समेत भागने में कामयाब रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से बाजार में जाम की स्थित बन गयी थी ।
Blogger Comment
Facebook Comment