पत्रकारों ने धन एकत्रित कर परिवार को तत्काल सहायता प्रदान कियापुलिस की प्राथमिक कार्यवाही पर भी उठे सवाल
आजमगढ़: पत्रकारिता से जुड़े श्यामनारायण यादव की रविवार को सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित एक बाग में एक विद्यालय के निकट झाड़ियों में मिली रक्तरंजित लाश से सदमे में आये पत्रकारिता जगत के लोगों ने मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में आपात बैठक कर शोक प्रकट किया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने प्रशासन और सरकार से उनकी मौत की जाँच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार जनों को प्रदान करने की माँग की है। इस मौके पर पत्रकारों ने आपसी सहयोग से धन एकत्रित कर स्व0 श्यामनारायण यादव के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय भी लिया। इस दौरान पत्रकारों के प्रयास से कुल 35800 रुपये एकत्र कर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता प्रदान की गयी है । जिसमें पत्रकार अशोक वर्मा 10 हजार रमेश कौशिक 5 हजार, रामसिंह गुडृडू 10 हजार सहित बरवारी जालान, हरिशरण पंत ,संदीप उपाध्याय, ओम प्रकाश अग्रवाल, देववृत श्रीवास्तव, विजय यादव, अम्बुज राय, वेद प्रकाश सिंह लल्ला, विनय कुमार खरवार, विवेक गुप्ता, राम सिंह यादव, सचिन श्रीवास्तव ,रामजीत यादव चन्दन, राजीव श्रीवास्तव मन्नू,मनोज जायसवाल आदि ने यथा संभव योगदान दिया। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना सभा की गयी। बैठक में पत्रकार वक्ताओं ने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बताते हुए इसकी गहन जांच की मांग की। इस मौके पर जनपद के समस्त समाचार पत्रों के अनेक प्रतिनिधि संवाददाता, ब्यूरो प्रमुख, छायाकार उपस्थित रहे। बुधवार को पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मुलाकात कर श्याम नरायन की हत्या की जांच की मांग करेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment