.

बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा और बाइक से हुई टक्कर में बुरी तरत घायल वृद्ध रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के पास हुई। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र सिकरौड़ा गांव निवासी श्यामलाल (60) पुत्र बरसाती रिक्शा चालक था और रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह अपने घर से रिक्शा लेकर शहर आ रहा था कि तभी हाफिजपुर के पास उसकी एक बाइक सवार से टक्कर हो गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment