.

तहसील पर कोटेदार के विरुद्ध प्रर्दशन, एसडीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार

सगड़ी : आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लॉक अंतर्गत शिवान गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील पर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया तथा कोटे की दुकान को बर्खास्त करने की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने कोटेदार को बुलाकर हिदायत देते हुए जमकर फटकार लगाई और वितरण ठीक से करने का आदेश दिया। तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि सिवान गांव में कोटेदार लालती पत्नी सचितानंद यादव उचित दर विक्रेता की सरकारी गल्ले की दुकान है और काफी दिनों से अनियमितता करती आ रही है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व में उपजिलाधिकारी सगड़ी से की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली आदि से तहसील पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए कोटेदार को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी चंद्रभान प्रसाद सरोज ने कोटेदार को बुलवाकर जमकर फटकार लगाई और कहा कि सुधर जाओ अन्यथा कार्रवाई होगी ।
इस दौरान मालती, रविन्द्र, जयराम, सत्यराम, उषा, पुष्पा, हेमलता, कंचन, उर्मिला, राधिका, सविता, आदि मौजूद रही।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment