.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीएलओ डियूटी का किया बहिष्कार, सौपा ज्ञापन

आंगनवाड़ि कार्यकर्ताओं की लगातार 14 वे दिन हड़ताल जारीसगडी : आजमगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल 14 वें दिन भी जारी रही। कई ब्लाकों की कार्यकत्रियों ने बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक वह समस्त सेवाओं का बहिष्कार करती रहेंगी।
वहीं ज्ञापन सौंपने वालों में अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज और महाराजगंज ब्लाक की कार्यकत्री सैकड़ों की संख्या में तहसील पर पहुंची और बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी चंद्रभान प्रसाद सरोज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग किया कि जब तक हमारी मांगों को नहीं मान लिया जाता तब तक हम समस्त सरकारी कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे । उपजिलाधिकारी ने शासन को अवगत कराने की बात कही। बता दे कि अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का लगातार 14 वे दिन हड़ताल जारी है, जिससे सरकारी कार्यो में बाधा उतपन्न हो रही है।
इस दौरान लीला शर्मा, कंचन लता मिश्रा, सीमा यादव, प्रभु नारायण प्रेमी, सुधा पाठक, सरिता, शांति, कुसुम, नीलम, राधिका, मंजू, उषा ,सिद्दीका,शीला देवी, सुनंदा यादव, लक्ष्मी सिंह, कुसुम उपाध्याय आदि उपस्थित थी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment