.

अपनो से परेशान युवती लगा रही न्याय की गुहार

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी एक युवती अपने ही सगे सम्बन्धियों के उत्पीड़न का शिकार हो रही है और वह न्याय पाने के लिए अधिकारियों का चक्कर काट रही है।
मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी ज्योति पुत्र स्व0 मेवा का आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसके चाचा और परिवार के अन्य सदस्य उसे बार-बार मारपीट कर घर से भगाते है। बीते 31 अगस्त की रात को उसके चाचा और परिवार के अन्य सदस्य उसे मारेपीटे और उसका सामान घर के आंगन में फेंक दिये। इसके अलावा सिलाई मशीन खरीदने के लिए रखा उसका 10 हजार रूपया भी उन लोगों द्वारा ले लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसकी जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी थी और बलरामपुर चौकी  की पुलिस भी आयी लेकिन वह उसके चाचाओं से बात करने के बाद उल्टा उसी को गाली गुप्ता देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके चाचा चाहते है कि वह घर छोड़कर चली जाय और वह लोग पूरी प्रापर्टी पर कब्जा कर ले। इस लिए उन लोगों द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगायी और उन्होंने आश्वासन दिया कि उसे न्याय मिलेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment