.

जहरीली शराब: मौतों के बाद अहिरौला में सात लोग गिरफ्तार

आजमगढ़ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जहरीली शराब से हुई अमरनाथ बिंद की मौत के बाद पुलिस महकमे ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। नतीजा यह रहा कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त सात लोग गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया है। रौनापार थाना क्षेत्र के सहबदिया सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार की शाम पुलिस ने स्थानीय छपिया जोकहरा ग्राम निवासी लालचंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर 60 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद किया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इमिलिया ग्राम निवासी सोहित राम को दस लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन के साथ क्षेत्र के महावतगढ़ के पास दबोचा। वहीं महराजगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में छापेमारी कर खन्नू, रामधनी व मंजू निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment