.

घटनाओ में जहाँ दो लोगो की मौत, दो अस्पताल में

आजमगढ़ : अलग-अलग घटनाओ में जहाँ दो लोगो की मौत हो गयी। वही दो लोगों का उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी चन्द्र कुमार (24) पुत्र किशुन लुधियाना में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। बीते 11 सितबंर को वह संदिग्ध परिस्थितयों में झुलस गया। लुधियाना में राहत न मिलने पर युवक किसी तरह अपने घर आया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर गांव के पास घटी जहाँ गांव के ही ईस्माइल (16) पुत्र मो.आजम और औरगंजेब (17) पुत्र जलाब अंडाखोर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ ईस्माइल की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
वही जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी वरूण सिंह (50) पुत्र राजनरायन बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गया। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment