.

प्रधान संघ: प्रदेश सरकार के इशारे पर नौकरशाह कर रहे शोषण

सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के सभागार में गुरुवार को प्रधान संघ की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रधानों को मिले 14 वे वित्त आयोग के 73 वे संशोधन के तहत सरकार द्वारा दिए गए समस्त अधिकारों को लागू करने की बात कही गई। एवं सचिव से एक रुपया अधिक मानदेय दिए जाने और कम से कम 25 हजार रुपए पेंशन दिए जाने की मांग की। इस दौरान प्रकधन संघ के लोगों ने ब्लाक पर सरकार विरोधी नारे लगाये एवं प्रदर्शन किए।
बैठक में 1 अक्टूबर को जनपद से ग्राम जागृति यात्रा की शुरूआत के लिए सहयोग किया एवं 6 अक्टूबर को महारैली के दौरान सांसद सपा मुखिया मुलायम सिंह से मिलकर जनपद के प्रधानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि 73 वें संशोधन के तहत प्रधानों को संपूर्ण अधिकार दिए जाए और जो मनरेगा का कार्य नही हो रहा है एवं 14 वें वित्त का खाता नहीं खुला है। जिससे गांव का विकास अवरुद्ध पड़ा है। उसे तत्काल खोला जाय। इसके लिए नौकरशाही जिम्मेदार है इस पर सरकार के इशारे पर नौकरशाह द्वारा प्रधानों का शोषण किया जा रहा है और विकास कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उसे हम कत्तई बर्दास्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान 50 हजार रुपया खर्च नहीं कर सकता है इसके लिए ज़िलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है तो ऐसे लोकतंत्र के प्रथम कड़ी का मतलब क्या है। हमें इसके लिए मजबूत संगठन बनाकर लड़ना होगा संगठन में जो शक्ति है वह किसी को भी हिला सकती है । वही प्रधान संघ जिला अध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि पहले तो हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा और लड़ाई लड़नी होगी बिना लड़े कुछ मिलना नहीं है। जिसके कारण हमारा शोषण किया जा रहा है जिसे हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। गांव में विकास कार्य ठप है उसकी किसी की चिंता नहीं है। वही जिला प्रभारी लाहौर यादव ने कहा कि हमें सरकार को उखाड़ फेंकना होगा तब सरकार की आंखें खुलेंगी पर इसके लिए हमें संगठित होना होगा । हम सरकार बना भी सकते हैं और सरकार बिगाड़ भी सकते हैं। इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का मजबूत होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीत यादव और संचालन चंद्रेश ने की अन्य वक्ताओं में ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया रामशरन यादव ,अरविंद यादव ,पीयूष सिंह,केदार सिंह पटेल ,गुडलक राय ,नरसिंह पटेल, उदयभान सिंह पटेल, अशोक कुमार यादव, प्रभाकर सिंह, राम बचन यादव, नंदलाल यादव, रामनिवास यादव आदि ने अपने विचार रखे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment