आजमगढ़: मुबारकपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में चलाये जा रहे अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड कर तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 5 लाख रूपये की अवैध जहरीली शराब, पाउचिंग मशीन सहित, शराब भरने का उपकरण आदि बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार में गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बिन्दकोठियां नैठी और मैगापुर गांव में अवैध रूप से संचालित शराब फैक्ट्रीयों पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 5 कारोबारी भागन में सफल रहेे। दोनो स्थानो से कुल 200 लीटर व 766 पाउच जहरीली शराब, तीन पाउचिंग मशीन, प्लाटिक के रैपर और शराब भरने का उपरकरण आदि बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार निवासी सादीपट्टी, राजाराम निवासी नैठी और नन्दू राजभर निवासी बिन्द कोठिया नैठी शामिल है। जबकि दिनेश यादव, पप्पू यादव, रामविजय, बहादुर व मुसाफिर यादव फरार हो गये।
Blogger Comment
Facebook Comment