.

परम संत अनुकूल चंद की 129 वीं जयन्ती मनायी गयी

आजमगढ़: परम संत ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 129 वां जयन्ती गुरूवार को हरवंशपुर स्थित सत्संग विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाजीपुर में आये ऋत्विक श्यामनारायण सिंह, लखनऊ से आये राम जी शुक्ल एवं के एम अस्थाना ने अपने सत्संग प्रवचन के माध्यम से संत ठाकुर अनुकूल चन्द जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सदगुरू के बिना संसार सागर से मुक्ति नहीं मिल सकती। सम्पूर्ण दुखों से छुटकारा एवं सम्पूर्ण आनन्दानुभूति परमात्मा की अनुकम्पा कृपा से प्राप्त नहीं होता और परमात्मा तक का मार्ग सदगुरू ही प्रदान करता है। सैकड़ों की संख्या में सपरिवार आये लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में छोटे लाल मौर्य, रानी अंगूरिया, दीपक जायसवाल, प्रवीण ब्राडवे, चन्द्रकान्ती, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश आदि ने काफी उत्साह दिखाया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment