20 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिक संध के तत्वावधान में लैब टेक्नीशियनों ने गुरूवार को अपनी माँगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित माँग पत्र सौंपा। संघ के मंत्री रमेश चन्द्र ने बताया कि वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन सहित 9 सूत्रीय माँगों को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर से 19 सितम्बर तक प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक 2 घण्टे का कार्यबहिष्कार किया जायेगा। माँगें पूरी न होने पर 20 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवम लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment