आजमगढ़ : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ग्राम पंचायतों के विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसमें प्रधान के तीन, बीडीसी के छह और ग्राम पंचायत सदस्यों के 233 पद शामिल हैं। शुक्रवार को संबंधित ब्लाक के नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन, 30 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और चार अक्टूबर को सुबह आठ से मतगणना होगी। गौरतलब है की जनपद आजमगढ़ में प्रधान पद के तीन रिक्त पद हैं। विकास खंड पल्हना की ग्राम पंचायत बासूपुर में प्रधान शंभू का मई 2016 में निधन, विकास खंड लालगंज की ग्राम पंचायत डोमनपुर में कुसुम सिंह के बीडीसी व प्रधान दो पदों पर चुनाव जीतने के कारण शपथ न दिलाए जाने और विकास खंड पवई की ग्राम पंचायत सरायपुल में प्रधान समला देवी के मार्च 2016 में निधन के कारण यह पद रिक्त हुए है । उसी तरह बीडीसी के छह रिक्त पद हैं। जिसमे विकास खंड तहबरपुर की ग्राम पंचायत मेहमौनी में बीडीसी लालधर, जहानागंज के सोनापुर में सनउल्लाह एवं ब्लाक फूलपुर की ग्राम पंचायत अमरेथू के बीडीसी वीरेंद्र यादव के निधन के बाद पद रिक्त हुआ। इसी प्रकार विकास खंड पवई की ग्राम पंचायत खैरूद्दीनपुर में मुन्नी देवी, ब्लाक महराजगंज के कप्तानगंज से राकेश कुमार यादव गुड्डू के एमएलसी चुने जाने और महराजगंज के ही इटौरा दयाल व खजियावर में बीडीसी रुद्रप्रताप द्वारा सरकारी नौकरी मिलने के बाद त्याग पत्र देने से पद रिक्त हुए। वहीँ ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों का विवरण निम्न है। ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 233 पद मुख्य चुनाव में नामांकन न करने से रिक्त हैं। इसमें रानी की सराय में 12, तहबरपुर में 16, मिर्जापुर में 10, मुहम्मदपुर में छह, पल्हनी में 33, लालगंज में आठ, तरवां में नौ, मेंहनगर में सात, जहानागंज में एक, सठियांव में 14, बिलरियागंज में 21, अजमतगढ़ में 11, महराजगंज में 11, हरैया में एक, फूलपुर में 10, पवई में 21, मार्टीनगंज में 16, कोयलसा में 17 और विकास खंड अहरौला में ग्राम पंचायत सदस्य के छह पद रिक्त हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment