ग्रामीणों ने कोटेदार और सफाईकर्मियों पर असंतोष जताया सगडी : आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चुनुगपार में गुरूवार को अपराह्न लगभग 2 बजे पहुंचे जिला अर्थ संख्या अधिकारी आर.डी. राम ने गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की एवं गांव में वित्तीय वर्ष 2015-16 में कराए गए कार्यों का सत्यापन किया और प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी को अधूरे इंदिरा आवास को तत्काल पूरा करने एवं गांव में खराब पड़े दों हैण्डपम्पो को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन, पोखरा, सीसी रोड निर्माण, मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य खड़नंजा, नाली, आदि की समीक्षा की और ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सब कुछ तो ठीक है पर कोटेदारों की मनमानी से और गांव में सफाई कर्मी न होने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को गांव सुंदर और स्वच्छ करने के लिए निर्देश दिया तथा शौचालयों का प्रयोग करने एवं खुले में शौच न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से हमारे आस पास काफी बीमारियां फैल रही हैं। जिस पर हम हजारों रुपया प्रतिमाह खर्च कर दे रहे हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग गांव में साफ-सफाई आदि की जानकारी दी। गांव में 16 हैण्डपम्प में दो खराब है। 18 इंदिरा आवास, नाला निर्माण 800 मीटर, नवोदय विद्यालय पर 800 मीटर बनायी गयी सी सी रोड, पोखरा खुदाई, आदि कार्यो का सत्यापन किया। इस दौरान विजय कुमार जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश राम, प्रधान गुलाम रब्बानी रिजवी, सुखदेव, शोएब खान, राजेश कुमार, शहाबुद्दीन, सुनील कुमार, परवेज, जुलकरनैन, रहमुद्दीन, अजवत आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment