रानी की सराय: आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र के सईदवारा स्थित आरबीएस कालेज में शुक्रवार को लेखपाल प्रशिक्षु प्रशिक्षण में पहुंची डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की अहम कड़ी है। वह एक बेहतर छवि बनाये जिससे जनता के बीच अच्छा संवाद हो। बता दे कि नियुक्ति के बाद 6 माह तक चलने वाला यह प्रशिक्षण कई चरण में चलेगा। जिसमें 313 लेखपालो में 36 महिला लेखपाल है। अस्थाई तौर पर चले रहे आरबीएस कालेज प्रशिक्षण केन्द्र पर कुल पांच कमरो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। न्यायिक तहसीलदार लालधर प्रध्सानाचार्य है। प्रशिक्षण स्थल पर शुक्रवार को पहुंची डीडीसी ऋतु सुहास ने लेखपालो को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता के बीच कार्य करना है इसलिए बेहतर संवाद होना चाहिए। लेखपाल के सारे कार्य जनता के बीच ही होते है। लेखपाल राजस्व विभाग की अहम कड़ी है क्योंकि हर कार्य में इन्हें ही लगाया जाता है। उन्होंने मतदाता अभियान के बाबत भी बताया कि आगामी माह में निर्वाचन आयोग के निर्देशन मे कार्य होने है जिसमें कोई कोताही नही होनी चाहिए। जल्द ही बीएलओ के साथ डयूटी लगेगी। मतदाताओ को जागरूकता के साथ ही मतदाता परीक्षण कर जोडने का कार्य भी चलेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment