आज़मगढ़ 16 सितम्बर 2016-- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बी0के0गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद के निर्देशों के क्रम में लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 में चयनित कुल 615 अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन किये जाने हेतु पत्र उनके गृह जनपद के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया गया था, जिसमें चरित्र सत्यापन प्राप्त होने पर 465 अभ्यर्थियों को तहसील आवण्टन किया जा चुका है। अवशेष अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी महोदय के आदेश 15 सितम्बर 2016 द्वारा इन 87 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किये जाने हेतु तहसील का आवण्टन किया गया है, जो जनपद की वेबसाइट www.azamgarh.nic.in पर अपलोड है, जिसे “लेखापाल भर्ती परीक्षा-2015 में चयनित अभ्यर्थियों का तहसील आवण्टन-3” के लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
Blogger Comment
Facebook Comment