आज़मगढ़ 16 सितम्बर 2016-- प्रभारी अपर निदेशक अभियोजन (ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी) अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितम्बर 2016 को सर्किट हाउस के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे “मुल्जिमों को सजा दिलाने हेतु एवं बेहतर पैरवी हेतु अभियोजन व्यवस्था” पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता डाॅ0 सूर्य कुमार (आई0पी0एस0) पुलिस महानिदेशक अभियोजन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा की जायेगी, उन्होने बताया कि परिचर्चा में श्रीमती नीलम अहलावत, आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़, श्री धर्मवीर, पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ मण्डल, श्री राजेन्द्र कुमार , जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आजमगढ़, श्री सुहास एल0वाई0, जिलाधिकारी, आजमगढ़, श्री अजय कुमार साहनी, ज्येष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ सम्बोधित करेगे, जिसमें आजमगढ़ मण्डल के समस्त शासकीय अधिवक्ता एवं समस्त अभियोजन अधिकारीगण और जनपद-आजमगढ़ के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार व सम्मन सेल प्रभारी उपस्थित रहेंगे । इस परिचर्चा में मण्डल के दो विशिष्ट साक्षियों व जनपद में विशिष्ट योगदान देने वाले पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। माननीय पुलिस महानिदेशक अभियोजन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा 01 :00 बजे दोपहर प्रेस व मीडिया से वार्ता भी करेगें।
Blogger Comment
Facebook Comment