आजमगढ़ : महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुहम्मदपुर की आंगनवाड़ियों ने एक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जुलूस मुहम्मदपुर ब्लॉक से प्रारंम्भ होकर सीडीपीओ कार्यालय मुहम्मदपुर पहुंचा। जहाँ अपनी मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ के माध्यम से शासन को दिया गया। जुलूस में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाएं सड़कों पर उत्तर कर 'हमारी माँगें पूरी हो ,चाहे जो मजबूरी हो', 'माँगे पूरी नहीं हुई तो खून बहेगा सड़को' पर के नारो के साथ सीडीपीओ कार्यालय पर पहुँच कर एक जनसभा की। जनसभा को सम्बोधित करते हुई संघ के जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि जब तक आगनवाड़ी, मिनी आगनवाड़ी एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जायेगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी न घोषित होने तक कार्यकत्रियो को 18000 एवं सहायिकाओं को 9000 रुपया मानदेय दिया जाय। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष वंदना मौर्य ने किया। इस अवसर पर इंद्रावती, शर्मीला, हंसा, शशिकला, निर्मला, सीमा, तनवीर, राधिका, सुनीता आदि लोग उपस्थित रही।
Blogger Comment
Facebook Comment