.

गुड्डू जमाली ने दी जरूरतमंदों को सहायता: कहा मीडिया के साथी भी सुरक्षित नहीं, यह शर्मनाक

आजमगढ़ : मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक शाह आलम उर्फ़ गुडडू जमाली शुक्रवार को न्यूरहि ग्राम निवासी पत्रकार श्याम नारायण यादव की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे और उनके परिवार से मिले। विधायक ने मृतक के परिवार को सांत्वना दिया और स्वर्गीय श्याम नारायण यादव की पत्नी को 15 हज़ार रुपये का चेक दिया।
इस क्रम मे कादीपुर दौलताबाद गांव निवासी श्री मूरत राम एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये थे उन से मिलने विधायक गुड्डू जमाली वेदांता हास्पिटल गये और मूरत राम के पत्नी मीरा देवी को चेक द्वारा 10 दस हज़ार की आर्थिक मदद दी। दूसरी तरफ ग्राम लोहिया निवासी क़मरुन्निसा की लड़की के शादी के लिये उन्होंने 10 हज़ार रुपये की मदद की। इस दौरान विधायक गुडडू जामली ने कहा कि जब इस देश के चौथे स्तम्भ यानि मिडिया के साथी भी सुरक्षित नहीं तो ये सोचने का गंभीर विषय है कि आम जन की क्या दशा होगी। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, ज़िला प्रभारी श्री राम, समेंदा के महाप्रधान श्यामदेव चौहान, डा0 उस्मान ग़नी, मिर्ज़ा वसीम बारी, सलमान प्रधान, वीरेन्द्र, बलिकरन, दारोगा प्रधान, अब्दुल्लाह अदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment