.

दीदारगंज :चोरों के हौसले बुलंद, दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से दो बैटरी चोरी, पुलिस नाकाम

मार्टीनगंज/आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि आये दिन की चोरी से बाजारवासी परेशान है। क्षेत्र में दर्जनो चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस मौन है।  ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी सचिदानन्द सिंह की बिलडिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान के सामने खड़ी उनकी हार्वेस्टर से दो बैटरी बीती रात चोरो ने उड़ा दी। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी सचिदानंद को हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी।
बताया जाता है कि क्षेत्र में दर्जनो चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस मौन है। विगत दिनों बाजार में जौनपुर निवासी अमरजीत सेठ की सराफा की दुकान के पीछे से दिवाल व दरवाजा तोड़ कर चोरों ने लाखों का गहना व अन्य समान चुरा ले गए था। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरोँ का पता नहीं लगा सकी। सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी अमित पुत्र पलकधारी से मार्टीनगंज यूनीयन बैंक से 16 जून को 16 हजार रूपये निकाल कर जाते समय मार्टीनगंज बाजार में अपराह्न लगभग 2 बजे कुछ बदमाशों द्वारा लूट लिया गया था। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पायी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment