मुबारकपुर :आजमगढ़: 16 सितम्बर: खण्ड शिक्षा कार्यालय सठियांव के प्राथमिक विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किताबों के वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे उत्साह से खिल उठे। यह बात अलग है कि आधा शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम के बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव द्वारा किताबें वितरित की गयी। वितरण के पश्चात उन्होंने ने बच्चों से कहा कि किताबें आने में कुछ देरी तो हुयी लेकिन अब से आप सभी लोग पूरी मनोयोग से पढ़ाई का कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिया कि अब आप सभी लोग भी विषयवार समय सारणी के हिसाब से पठन पाठन का कार्य दुरुस्त रखें। रही बात बच्चों की शेष किताबों की तो बहुत जल्द वह भी आ जायेंगी और बच्चों को वितरण कर दिया जायेगा। प्रधानाध्यापक संतोष यादव ने कहा कि इस बार की किताबें आयीं हैं वह पहले की किताबों से बहुत अच्छी हैं। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि बच्चों की पढ़ाई में कहीं कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपने अपने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन अवश्य भेजें। इस अवसर पर इरफान अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गुप्ता, शरिता यादव, किरण यादव, श्वेता श्रीवास्तव, अंजू बाला सिंह, बिन्दू प्रजापति, अरुण तिवारी, हृदय नरायण सिंह , गुंजन पाण्डेय और चन्द्रकला आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment