.

मुबारकपुर : बुनकर के घर लगी आग, 50 हजार का सामान खाक

मुबारकपुर :आजमगढ़: 1 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला पुरानी बस्ती लाल कुआं के पास शुक्रवार को एक गरीब बुनकर के घर में आग लग जाने से करीब 50 हजार रुपये के सामान जल कर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर क्षेत्र में बिजली नही थी और मुहल्ला पुरानी बस्ती अलाउददीन पुत्र हेमायतुल्लाह के घर में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण उजाले के लिए मोमबत्ती जलाई गयी थी और मोमबत्ती गिर कर बिस्तर पर जा गिरी और उस की आग ने कमरे में मौजूद सामानों को अपनी चपेट में ले लिया । घर के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह आग बुझाया लेकिन तब तक एक मोबाइल, कूलर, कुर्सी, रजाई आदि अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment