.

लालगंज बसपा प्रत्याशी ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हडताल का समर्थन किया

आजमगढ़ : आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की  अनिश्चित कालीन हडताल का समर्थन करने आज लालगंज बसपा प्रत्याशी आजाद अरिमरदन शुक्रवार को ठेकमा कार्यालय पहुंचे और ब्लाक अध्यक्षा कृष्णावती राय से ज्ञापन लिए और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो आप लोगो की मांग को पूरा करने की कोशिश की जाएगी क्योंकि आप लोगो की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि  यह ज्ञापन मै अपने राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती तक पंहुचा कर समस्याओ से अवगत कराने का कार्य करूंगा और मेरे लायक जो भी सेवा होगी मै उसके लिए आप लोगो के साथ रहूंगा।
ज्ञापन देने वालों में संगीता, पुष्पा राय, सुमन, बबिता सिंह, प्रेमबालिका, किताबु, हंसराज, आशा इसरावती आदि कार्यकत्रीया उपस्थित रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment