.

मार्टीनगंज :ग्रामीणो ने कोटेदारो के खिलाफ किया चक्काजाम

मार्टीनगंज : आजमगढ़ : मार्टिनगंज तहसील के मुख्य गेट के सामने कोटेदारो के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण ग्रामीणो ने चक्काजाम कर दिया । उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज आशोक कुमार सिंह के आश्वासन ग्रामीणो ने जाम समाप्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारको को मलने वाला खाद्यान्न कोटेदारो एवं राशन माफियाओ कि मिलीभगत से खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए तहसील क्षेत्र के भादों, सोनहरा, चितारा महमूदपुर, सुघरपुर, बरौना पट्टी, बाघपुर बैरीचंद सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने जून, जुलाई माह में प्रदर्शन किया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के बाद दस दिन पूर्व चक्काजाम के लिए उपजिलाधिकारी के कार्यालय मे पुनः शिकायत के साथ अल्टीमेटम दिया गया था। चेतावनी देने के बाद भी कार्रवाई न होने के कारण शुक्रवार को अपराह्न लगभग 12 बजे सोनहरा चितारामहमूद बाघपुर सहित अन्य गांव के ग्रामीणो द्वारा मार्टीनगंज बरदह मार्ग को तहसील मुख्यालय के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंचे पहुंचे नवागत उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने चक्काजाम कर रहे ग्रामीणो की शिकायत जानकर उन्हें आश्वासन दिया कि अगर पूरे तहसील क्षेत्र में जिस भी कोटेदार के खिलाफ शिकायत मिलेगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी । उन्होंने ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जो भी शिकायती पत्र मिला है, उसकी जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment