.

जिला पंचायत सदस्य पर जान लेवा हमला, थाने में दी गयी तहरीर

 आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के देवाराअचल नगर निवासी जिला पंचायत सदस्य के ऊपर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा प्राण घातक हमला करने का मामला  सामने आया है । बताया गया की इस हमले में जिला पंचायात सदस्य तो बाल – बाल बचे गए लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार देवाराअचल नगर निवासी शिव सागर यादव (35) वर्ष पुत्र परशुराम यादव जो करखिया से जिला पंचायत सदस्य है गुरुवार की रात करीब 10 बजे क्षेत्र से वापस घर अपनी 4 पहिया वाहन से आ रहे थे उनकी गाड़ी जैसे ही गाँव में मन्दिर के पास पहुंची बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनके उपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया | टायर में गोली लगने से गाड़ी पंचर हो गयी और शीशा भक टूटकर चकनाचूर हो गया | इस घटना में शिवसागर बाल – बाल बच गए और हमलावर हवा में फायर करते हुए भाग निकले | इस सम्बन्ध में रौनापार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शंकर यादव, विषयन का पूरा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है। घटना को हरैया प्रमुखी के चुनाव में हुई घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है । यह हमला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस मामले में थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने का कहना है मुकदमा दर्जकर लिया गया है और जल्द ही हमलावर पकड़ लिए जायेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment