.

आजमगढ़ नगर :पुलिस के हत्थे चढ़े आठ जुआड़ी,भेजे गए जेल


आजमगढ़: आये दिन पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। मुखबीर की सूचना पर सीओ नगर शोहराब आलम ने पहाड़पुर स्थित एक मकान पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान के पुलिस ने मौके से आठ लोगो को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके पास से 83 हजार आठ सौ रूपये भी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगो को जेल भेज दिया
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित एक प्रतिष्ठित मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। इसी दौरान सीआें नगर शोहराब आलम को मुखबीर से सूचना मिली की उक्त मकान में बड़ै पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार सीओं नगर अपनी टीम के साथ उक्त मकान पर धमक पड़े और जुआ खेल रहे 8 खिलाड़ियों को धर दबोचा। गिरफ्तार जुआरियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ला निवासी शुशील कुमार पुत्र हरी, हीरालाल पुत्र राजकुमार, रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र निजामुद्दीन, हीरापट्टी मोहल्ला निवासी,मोती लाल गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता, कन्धरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी,शाहिद अहमद पुत्र वहीद अहमद, दलसिंगार मुहल्ला निवासी दीपक मिश्र पुत्र श्रवण मिश्र, कन्धरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा पुत्र कन्हैया लाल, मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के बलिया कल्यानपुर, सोनू वर्मा पुत्र अच्छे लाल, जलाधंरी मुहल्ला निवासी बताया गया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment