आजमगढ़: बालश्रम विद्यालय कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में बालश्रम कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष राम प्यारे यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जुलाई 2013 से बालश्रम विद्यालय कर्मियों का मानदेय बाकी है परन्तु सम्बन्धित विभाग चुप्पी साधे हुए है। सितम्बर 2015 में 95 दिनों तक विकास भवन में चल रहा धरना उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया था। एक साल पूरे होने को है परन्तु बालश्रम कर्मियों को बकाया वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारी मानदेय दिलाने की माँग कर रहे थे। इस मौके पर चन्द्रिका प्रसाद, पंकज राय, रामलाल यादव, प्रदीप कुमार सिंह, संजय यादव, अतुल कुमार, रमाकान्त, इन्दुबाला मिश्रा, मंजू यादव, अंजू दूबे, संगीता, शीला, साईना, हरेन्द्र कुमार, हरिनाथ यादव, रमेश कुमार लक्ष्मण चौधरी, संजय मौर्या, गुलाब मौर्य, सुदामा सहित अनेक पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment