आजमगढ़: दयानन्द स्नात्कोत्रर महाविद्यालय छात्र संघ का शुक्रवार को वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आये वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का छात्र संघ अध्यक्ष वरूण कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वन मंत्री ने कालेज परिसर में इन्टरलाकिंग कार्य कराने का वायदा भी किया। समारोह की अध्यक्षता समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आर्शीवाद यादव ने किया। समारोह में वेद प्रकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव सहित अभिषेक उपाध्याय, शिशुपाल सिंह, अरूण मिश्रा, दुर्गेश यादव, अमरीश यादव, अरूण विश्वकर्मा, विभूति यादव, नीरज, विजय यादव, अरविन्द यादव, चन्दन यादव, चमन यादव, यशपाल सिंह यादव, वरूण कुमार यादव, संजय राय, रजनीश यादव, केहर सिंह यादव, मनीष यादव आदि अनेक छात्र मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment