.

रौनापार: बिजली के करेंट से किसान की मौत

सगड़ी : आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली तालुका नैनीजोर में बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीजोर गांव निवासी रामानंद पटेल (60) पुत्र बसंत पटेल शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे अपने खेत में धान की सिंचाई करने गया था। वह जैसे ही खेत में घुसकर जमी हुई घासों को उखाड़ना शुरू किया है इसी बीच खेत में पहले से टूटकर गिरे हुए विधुत तार की चपेट में आज गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस की दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment