आजमगढ़ : दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में नवनिर्मित स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। कचहरी परिसर में इस गेट का निर्माण विख्यात अधिवक्ता रहे दल सिंगार यादव की स्मृति में उनके सुपुत्र बाल गंगाधर यादव और बाल मुकुंद यादव द्वारा कराया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि बार के पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव रहे। इसके अलावा वर्तमान अध्यक्ष व मंत्री ने स्व0 दल सिंगार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि अपने मिलनसार छवि के कारण ही दल सिंगार सर्व लोकप्रिय रहे हैं । सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए अपना कार्य करना चाहिए।

Blogger Comment
Facebook Comment