विधायक ने बांटा छात्रों में यूनिफार्म व पुस्तकें मुहम्मदपुर/आजमगढ़। मुहम्मदपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लाहपुर में सोमवार को दिदारगंज के सपा विधायक आदिल शेख ने पुस्तकों व ड्रेस का वितरण किया । इस दौरान प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लाहपुर में 189 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय फैजुल्लाहपुर के 122 छात्र/छात्राओं को यूनिफार्म व पुस्तकें वितरण की गयी। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को पुस्तके व ड्रेस वितरित करते हुये विधायक आदिल शेख ने कहा कि शिक्षा से ही समाज, प्रदेश व देश का विकास संभव है बगैर शिक्षा के विकास की कल्पना नहीं कि जा सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा तो समाज व देश का स्तर ऊंचा होगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे है। जिसके तहत प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में मुफ्त पुस्तकें, ड्रेस आदि की व्यवस्था करने के साथ ही साथ बच्चों के स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए मीनू के अनुसार जिसमें फल, दूध,घी आदि दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश में चैतरफा विकास हो रहा है शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क के साथ-साथ मुख्य मंत्री ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। जिसकी चर्चा आज प्रदेश में ही नही बल्कि देश व विदेश में भी हो रही है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फूलचन्द यादव, ग्राम प्रधान किरन चौहान, शिक्षक अखिलेश, सत्यप्रकाश, बालकेश, साहबलाल यादव, समीर, रामराज, रामआसरे आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment