फरिहा/आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर में एक सर्राफा कारोबारी से बाइक सवार बदमशों ने दिन दहाड़े तमंचे के बल पर आभूषण व नगदी लूट लिए। पीड़ित जब तक शोर मचाता तब तक बदमाश बाइक लेकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित नजदीकी फरिहां पुलिस बूथ पर गया। बूथ पर मौजूद कुछ पुलिस कर्मियो ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को निजामाबाद थाने का रास्ता बता दिया। फिर पीड़ित ने निजामाबाद थाने पर पहुंच कर अपनी पीड़ा सुनाई। थानाध्यक्ष ने पीड़ित के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार फलपुर कोतवाली क्षेत्र के क़स्बा के प्रतिश्ठित सर्राफा के थोक व्यापारी जोखू सेठ पुत्र मुन्नी लाल सोमवार को फूलपुर से बाइक से आभूषण की सप्लाई के लिए निकले। इस दौरान जोखू पहले सरायमीर स्थित एक व्यापारी के यहां आभूषण देने के बाद वहां से निजामाबाद के लिए चले। जैसे वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को रुकने का इशारा किया। जब वह नहीं रुके तो एक बदमाश ने व्यापारी को पैर से धक्का मार दिया। जिससे व्यापारी बाइक लेकर गिर पड़ा और बदमाशों ने व्यापारी के पास मौजूद 350 ग्राम सोने का आभूषण व 15 हजार नगदी लेकर फरार हो गये। इस दौरान व्यापारी ने शोर मचाया तो बदमाश अपनी बाइक तेज कर फरार हो गये। पीड़ित किसी तरह से फरिहा बूथ पर पहुंच गया जहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे थाने का रास्ता दिखा दिया। लूटे गये आभूषणो की कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है। इस सबंध में पूछे जाने पर निजामाबाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment