.

कोटेदारो के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आजमगढ: सोमवार को सगड़ी तहसील के महराजगंज ब्लाक के भितेहरा गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रर्दशन किया और कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय पर सगड़ी तहसील के महराजगंज ब्लाक के भितेहरा गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में आवश्यक वस्तु चीनी, चावल, गेहू, मिट्टी का तेल के वितरण के लिए पतिराम यादव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। लेकिन ग्राम सभा के कार्ड धारक चीनी, गेहू, तेल नही पाते है। किसी महिने में अगर कोटेदार राशन देता है। तो कार्ड पर पिछले महिनो का रिकार्ड भी चढा़ देता है। राशन में घटतौली करता है और रेट भी अधिक लेने के साथ रेट सूची भी नही है। राशन न दिये जाने, घटतौली आदि का विरोध करने पर कोटेदार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बार जांच के दौरान सभी बाते सही पाये जाने के बावजूद भी कोटो निरस्त नही किया गया। जिससे कोटेदार का मनोबल बढ़ा हुआ। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से कोटेदार के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्यवाई किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर पंकज राय, अभिषेक कुमार, सोनी देवी, रामबोल यादव, श्रीराम, मेवालाल, यादव, नितीश राय सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment