आजमगढ: सदर तहसील के मौजा बसगित गांव के दर्जनो ग्रामीणा ने चकबन्दी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और चकबन्दी की प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव की चकबन्दी प्रक्रिया में अधिकारियों और कर्मचारियों द्धारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। गांव के लगभग 70 गांव करीब 70 प्रतिशत लोगों का चक पूर्व में लगे हुए चक से हटाकर अन्य स्थानो पर चक दिया जा रहा है। जबकि इसके पहले चकबन्दी में चक मिलने के बाद अपने-अपने चको पर कृषि कार्य, कृषि के उपकरण, सिचाई हेतु नलकूप की व्यवस्था कर चुके है। लेकिन वर्तमान में कुछ लोग की साजिश वश मूल चक से हमें हटा कर जबरदस्ती दूसरा चक दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल गांव मे चल रही चकबन्दी प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। इस अवसर पर लालकृष्ण दूबे, रामसूरत दुबे, रत्नेश, जगदीश, लक्ष्मी नरायण आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment