.

रौनापार : मामूली आपरेशन के दौरान युवक की मौत पर हुआ बवाल, थाने में दी गयी तहरीर

सगड़ी : आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में मामूली हाइड्रोसीलका ऑपरेशन कराने गए युवक की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों द्वारा हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की गयी और चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार विनोद मोर्य (35) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम उसरी जिला मऊ का रहने वाला था ।उसने रौनापार स्थित निजी क्लीनिक पर हाइड्रोसील का आपरेशन कराया किन्तु आपरेशन के उपरांत उसकी मृत्यु से उसकी पत्नी व् घर वालो पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीँ उसके गांव से लोगो ने जुट कर क्लिनिक में जमकर तोड़ फोड़ करने के उपरांत डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटी छोटी बाजारों में स्थित ऐसे संदिग्ध डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन ऐसी ही घटनाएं होती रहती हैं किन्तु प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इन हास्पिटलों पर नही जाता है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटी छोटी बाजारों में स्थित ऐसे डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन घटना घटती है किन्तु प्रशासन का ध्यान इन हास्पिटलों पर नही जाता है ।
एक नौजवान आज बेमौत मर गया , एक परिवार अनाथ हो गया। मृतक के दो लड़के व् एक लड़की है जिनके ऊपर से पिता का साया उठ गया । मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment