.

गजब ! अवैध कब्जे से परेशान बाबा ने शुरू किया शीर्षासन धरना

आजमगढ: शासन प्रशासन की उलटी चल रही व्यवस्था के खिलाफ एक साधू ने विरोध प्रकट करने का नया तरीका निकाल लिया है, वह धरना तो दे रहे है लेकिन उलटा हो कर। चकमार्ग पर दबंगों के कब्जे से परेशान एक साधू ने धरना करने का अनोखा तरीका निकाला है। वह जिलाधिकारी कार्यालय पर शीर्षासन की मुद्रा में घंटो पड़ा रहता है। बाबा के इस अनोखे धरने को देखने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर आये फरियादियों के साथ ही अम्म लोगों की भीड़ लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील के अजगरा गांव निवासी बाबूलाल यादव उर्फ साधू बाबा का आरोप है कि उनके गांव के 238 नम्बर में चकमार्ग है। इसी चकमार्ग से ही गांव के लोग आते-जाते है। इसी चकमार्ग पर गांव के ही मूरत यादव ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जिससे गांव वालो के साथ ही उनको भी आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मना करने वह गाली गलौज और मारपीट पर उतर जाता है। इसी मामले को लेकर बाबूलाल यादव उर्फ साधू बाबा जिलाधिकारी कार्यालय पर अपने अनोखे ढंग से धरना दे रहे है। इस दौरान उनका सर जमीन पर और पैर हवा में लहरा रहा है । शीर्षासन की इस मुद्रा में वे करीब घंटा भर रहते है और फिर आराम करने बाद फिर उसी मुद्रा में पहुँच जाते है। बाबा के इस अनोखे धरने को देखने के लिए भी जिलाधिकारी कार्यालय पर आये फरियादीयों की भीड़ लगी रहती है। बाबा का दावा है कि अगर दबंग कब्जाधारी पर कार्रवाई नही हुई तो इसी तरह से धरना करते रहेगें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment