.

लालगंज : प्रधान पद के उप चुनाव हेतु मतदेय स्थल का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

लालगंज: आजमगढ़: विकास खण्ड लालगंज के डोमनपुर ग्राम सभा की पूर्व मे नव निर्वाचित प्रधान कुसुम सिंह द्वारा शपथ न लेने के परिणाम स्वरूप 30 सितम्बर को होने वाले प्रधान पद के उप चुनाव हेतु मतदान केंद्र के मतदेय स्थल का उप जिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। कुछ ग्रामवासी पुराने स्थल को मतदेय स्थल बनाने के इच्छुक मिले तो कुछ ने मतदेय स्थल बदलकर पैड़हा स्थित प्राइमरी विद्यालय को मतदेय स्थल बनाये जाने की मांग की। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने दोनो पक्षों को सुनने के पश्चात अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किये जाने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक देवगांव योगेन्द्र बहादुर सिंह ने दोनों प्रत्याशियों से कहा कि बाहरी व्यक्ति यहां तब तक न आयें जब तक चुनाव सम्पन्न नहीं हो जाता। अन्यथा बाहरी व्यक्तियों के दिखने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment