.

मनचलों से परेशान लड़कियां पहुँची कोतवाली , बाइक बरामद

सगड़ी : आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनचलों से परेशान युवतियां थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मनचलों की बाइक बरामद कर उनकी तलाश में जुट गयी है।
जीयनपुर कोतवाली में आयी युवतियों ने आरोप लगाया कि दो मनचले बाइक सवार युवक आये दिन रास्ते चलते परेशान करते है। जिसके कारण उनके घर वाले उनकी पढ़ाई बंद करा देने को सोचने लगे हैं । युवतियों का आरोप था कि सोमवार को वह स्कूटी द्वारा घर से निकली और सिलाई कढाई सीखने के लिए बाजार गोसाईं से मनिकडीह जा रहे थी किं रास्ते में कुछ बाइक सवार युवको द्वारा उन पर  फूहड़ व्यंग किया ने लगा , किंतु वह उनकी बातों को अनदेखा कर चली जा रही थी। उस दौरान एक अन्य बाइक सवार युवक अपनी बहन को बैठाकर ले जा रहा था जब उसने उसने इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मनचलों द्वारा मारपीट भी की गई। आखिरकार हिम्मत दिखाते हुए युवतियां सीधे  कोतवाली पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई पुलिस द्वारा त्तपरता दिखाते हुए मनचलों की बाइक बरामद कर ली गई है ,उसके आधार पर उनको चिन्हित कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment