आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास पिकप से सामान सप्लाई कर जा रहे रहे सेल्समैन को असलहों से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने आतंकित कर 2 लाख 28 हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गये। घटना के बाद सेल्समैन ने इसकी जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार अतरौलिया कस्बा निवासी जयराम जायसवाल की फर्म है और यह जनरल स्टोर की दुकानों पर टूथपेस्ट , साबुन, बिस्कूट सहित अन्य समानों की थोक सप्लाई कराते है। बताया जाता है कि रविवार को इनकी गाड़ी अहरौला क्षेत्र में गयी थी और सैल्समैन छोटू मद्वेशिया सामानों की सप्लाई कर पैसा लेकर चालक मुकेश व एक अन्य सहयोगी के साथ रात्रि करीब साढ़े 10 बजे डिलीवरी वैन से वापस अतरौलिया जा रहे थे कि वह अभी कस्बे से 5 किमी दूर गौरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाश जो असलहे से लैश थे उनको ओवरटेक किये और आतंकित कर उनके पास बैग में रखा 2 लाख 28 हजार नकदी व गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गये। इस घटना की जानकारी सेल्समेन ने तत्काल अपने मालिक जयराम जायसवाल और पुलिस को दी। फिलहाल अहिरौला पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
Blogger Comment
Facebook Comment