.

वण्डर किड्स प्रतियोगिता में आजमगढ़ की सिया ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

आजमगढ़ : प्रदेश स्तरीय ब्रेनोब्रेन वण्डर किड्स प्रतियोगिता में जनपद के छात्रों का जलवा बरकरार रहा। इसमें प्रथम स्थान ज्योति निकेतन स्कूल की छात्रा सिया जालान ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रोशन किया। सिया को इस उपलब्धि के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। पुरूस्कार वितरण नगर के हीरापट्टी स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ।  गौरतलब है ब्रेनोब्रेन संस्था द्वारा 14 एंव 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर बौद्धिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे प्रदेश से लगभग 25 हजार छात्रों ने भाग लिया था। सिया अपने वर्ग के लगभग 1500 बच्चों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी। सिया के पिता अविनाश जालान नगर में ही इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद के व्यवसायी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment