.

सगड़ी : नहर टूटने से एक दर्जन गांव हुए जलमग्न


सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील के लाटघाट बाजार के पास स्थित सुरैना पुल के पास बलपुर, पाण्डेयपार गांव से गुजरने वाली शारदा सहायक खण्ड 32 नहर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में कट जाने से पिपरी, बलुआ ,सतना, बैरीडिाड सहित अन्य गाँवो में पानी घुस गया। रात में अचानक नहर टूटने से गांव के गांव, खेत व  रास्ते सब जलमग्न हो गए।  लोग कुछ समझते तब तक पानी ने अपना कहर ढा  दिया। लोगो के घर, रास्ते पानी से डूबे रहे, प्रशासन को भनक लगते ही तत्काल रात में ही नहर के पानी को बन्द कर दिया गया। सुबह तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने पहुँचकर मौके का निरीक्षण किया। देर शाम तक पानी मादी गाँव होते हुए पकड़ी के ताल में जा रहा था। नहर के पानी से ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment