आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम को एक अज्ञात व्यक्ति गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सिधारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम को पुलिस ने शव का शिनाख्त कर लिया। थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि मृतक महातम सिंह (65) पुत्र अजायद ग्राम चडेंश्वर थाना सिधारी का निवासी है। वह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक कलह से उबकर उसने आत्महत्या कर ली।
Blogger Comment
Facebook Comment