डॉ. द्विजराम यादव आचार्य चन्द्रबली पाण्डेय सम्मान से किये गए सम्मानित आजमगढ़: आचार्य चन्द्रबली पाण्डेय स्मृति समिति द्वारा नगर के राहुल नगर मड़या स्थित शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभागार में बुधवार को हिन्दी दिवस समिति के अध्यक्ष पं. अमर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया जिसका संचालन प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजमगढ़ जनपद हिन्दी सहित्य सर्जकों का गढ़ रहा है। इन्हीं जैसे मनीषियों के परिश्रम व संघर्ष के परिणाम स्वरूप 14 सितम्बर 1949 ई0 को हिन्दी को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रभाषा अंगीकार किया गया। उन्होंने स्व0 चंद्रबली पाण्डेय की स्मृति में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर हिन्दी के विद्वानों को सम्मानित किये जाने की परम्परा की सराहना करते हुए प्रसन्नता भी प्रकट की। हिन्दी दिवस पर वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सहित्य सेवी डॉ. द्विजराम यादव को अंगवस्त्रम , स्मृति चिन्ह प्रदान कर आचार्य चन्द्रबली पाण्डेय सम्मान से सम्मानित किया। रामाश्रय सिंह उजबक, सुरेन्द्र सिंह चांस आदि ने इस मौके पर कवियत्री आशा सिंह हिन्दी पर अपनी रचना का पाठ किया। रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने एवं अजीत तिवारी ने आचार्य चन्द्रबली पाण्डेय के हिन्दी के संघर्ष की चर्चा किया। विद्यालय के निदेशक शुभम सिंह ने आगतजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया। बच्चों ने सभी स्वरचित रचनाओं का पाठ किया। समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, अमरेन्द्र राय, राहुल सिंह, निशीथ रंजन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment