.

मेहनगर:: बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति से असलहे के बल पर एक लाख रुपये की लूट

आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमुलिया गांव के पास बैंक से रुपया निकाल कर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये असलहे के बल पर लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी ग्राम निवासी राजेंद्र पुत्र रामसूचित राम मुंबई में रहकर फल का व्यवसाय करते हैं और वह अपने घर आया हुआ था। बुधवार को दिन मे वह क्षेत्र के यूबीआई बैंक की शाखा पहुंचा और अपने बैंक खाते से एक लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे था। वह जैसे ही कुसमुलिया गांव के पास पहुंचा पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर उसे रोक लिए और असलहे से आतंकित कर बदमाश उसके पास मौजूद एक लाख रुपया लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध बताते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment