आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गामीणों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से अब तक तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने छापेमारी कर दो अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी अमर बिन्द (30) पुत्र केदार बिन्द बीेते सोमवार की शाम गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब को पीकर घर आया और उसकी तबियत बिगड़ गयी। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहां उसे उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को काफी करने के बाद परिजनों ने शव दिय और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो अभी एक सप्ताह पूर्व मृतक अमर बिन्द के छोटे भाई शोभनाथ बिन्द की भी जहरीली शराब पीने से हुई थी। इसके अलावा एक माह पूर्व गांव के चन्द्रिका व तीन माह पूर्व रमेष पुत्र राम अचल की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रसूलपुर व टिकूरिया गांव में छापेमारी कर दो बोरी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment