मुबारकपुर : आजमगढ़::: बैंक से पैसा निकालने गयी एक विवाहिता बैंक न जाकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी। फरार पत्नी की तलाश में पति मारा मारा फिर रहा है लेकिन पत्नी का कही पता नहीं चला। पता चला तो बस इतना कि जिस दिन से वो लापता है उसी दिन से उसका एक दूर का रिश्तेदार भी गायब है। पति ने पत्नी के गायब होने की तहरीर मुबारकपुर थाने में दे दी है। जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट जमुआ गांव निवासी मुकेश राम की शादी मुबारकपुर कस्बा के मुहल्ला पुरानी बस्ती निवासी एक युवती के साथ हुई थी। मुकेश रोजी रोटी के लिए जम्मू में रहता था इस लिए उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। विगत 9 सितम्बर को उसकी पत्नी पैसा निकालने के लिए बैंक गयी लेकिन फिर वह वापस नहीं आयी और साथ ही उसका मोबाइल भी बन्द हो गया। बाद में पता चला कि विवाहिता के भाभी की बुआ का एक लड़का जो फूलपुर थाना अन्तर्गत भटवा की मस्जिद का रहने वाला था अक्सर उसके मायके में आकर रूकता था और जिस दिन से विवाहिता लापता है उसी दिन से वह युवक भी लापता है। लोगों को शंका है कि उक्त युवक विवाहित को बहला फुसला कर भगा ले गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment